• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'आप' के नेता को मिला रिलायंस का पांच हजार करोड़ का 'रॉयल' मानहानि नोटिस

Reliance gives defamation notice to Aam Aadmi party Leader Sanjay Singh of rupee five thousand crore - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को रिलायंस समूह ने 'गलत, विकृत और दुर्भावनापूर्ण' आरोप लगाने का हवाला देकर 5,000 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है।

रिलायंस ग्रुप आफ कंपनीज द्वारा भेजा गया नोटिस सिंह के 13 फरवरी की प्रेस वार्ता के संदर्भ में हैं, जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा फ्रांस की सरकार से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के बारे में 'मुद्दों' को उठाया था।

रिलायंस समूह द्वारा आरोप लगाया गया है कि प्रेस वार्ता में सिंह द्वारा दिए समूह के बारे में दिए गए बयान 'अपमानजनक और गंभीर मानहानि' वाले थे।

कारोबारी समूह ने कहा कि बयान से 'गंभीर बदनामी हुई और उनकी प्रतिष्ठा और साख को काफी नुकसान पहुंचा।'

रिलायंस के वकीलों द्वारा भेजे गए अवमानना नोटिस में कहा गया है, "हमारे मुवक्किलों का नुकसान का दावा करने के अधिकार सुरक्षित हैं, जिसका वर्तमान में उन्होंने 5,000 करोड़ रुपए का अनुमान लगाया है। प्रेस वार्ता ने हमारे मुवक्किलों और उनकी कंपनियों के समूह की छवि और प्रतिष्ठा को प्रभावित किया है या नुकसान पहुंचाया है।"

नोटिस में यह दावा किया गया है कि सिंह की ब्रीफिंग 'स्पष्ट रूप से एक प्रेरित अभियान थी.. कॉर्पोरेट प्रतिद्वंद्वियों द्वारा प्रेरित थी और रिलायंस समूह को जानबूझकर बदनाम करने के लिए की गई जिससे कंपनी के व्यावसायिक हित प्रभावित हुए हैं।' नोटिस में कहा गया कि सार्वजनिक हितों के संरक्षक के तौर पर सिंह को 'केवल अकाट्य सबूतों पर आधारित' बयान ही देना चाहिए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Reliance gives defamation notice to Aam Aadmi party Leader Sanjay Singh of rupee five thousand crore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\nreliance, aap, sanjay singh, arvind kejriwal, five thousand crore notice, mukesh ambani, रिलायंस, आप, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल, पांच हजार करोड़ का नोटिस, मुकेश अंबानी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved