• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

पल्लवी का अकबर पर पलटवार, बोलीं- नहीं थी आपसी सहमति

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीन मंत्री एम जे अकबर पर रेप का आरोप लगाने वाली अमेरिकी पत्रकार पल्लवी गोगोई ने उन दावों को सख्ती से खारिज किया जिसमें अकबर ने कहा था कि ये एक सहमति से बना रिश्ता था। अकबर की पत्नी ने भी पल्लवी गोगोई पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था।

महिला पत्रकार ने कहा है कि जबरदस्ती और ताकत का दुरुपयोग कर बनाए गए संबंध कभी सहमति पर आधारित हो ही नहीं सकते। बता दें कि पल्लवी गोगोई नैशनल पब्लिक रेडियो की चीफ बिजनस एडिटर हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि एशियन एज में काम करने के दौरान अकबर ने उनसे रेप किया।

मीटू मूवमेंट के बीच एमजे अकबर पर करीब दर्जन भर महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद उन्हें केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। बीजेपी सांसद अकबर फिलहाल कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। पल्लवी गोगोई के आरोप सामने आने के बाद शुक्रवार को अकबर और उनकी पत्नी मलिका ने अपना पक्ष भी रखा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Relationship Based on Coercion Not Consent: Gogoi on MJ Akba
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: metoo, relationship, gogoi on mj akba, pallavi gogoi, us-based editor, former union minister mj akbar, mj akbar, asian age, consensual relationship, twitter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved