नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल आज से राजपथ पर शुरू होने जा रही है। यह रिहर्सल चार दिनों तक चलेगी। इस दौरान सुबह के समय इंडिया गेट, राजपथ और आसपास के इलाकों से ट्रैफिक को कुछ देर के लिए डाइवर्ट किया जाएगा। इसके चलते सुबह इंडिया गेट, राजपथ और आसपास के इलाकों से जाने वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिहर्सल 17, 18, 20 और 21 जनवरी को विजय चौक से इंडिया गेट के बीच होगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच राजपथ पर रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड की क्रॉसिंग को ट्रैफिक के लिए बंद किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दौरान साउथ दिल्ली से ईस्ट, सेंट्रल, नॉर्थ और नई दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ेगा। इस दौरान आस-पास के मेट्रो स्टेशन तो चालू रहेंगे, लेकिन डीटीसी बसों के रूट को जरूर डाइवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों के दफ्तर राजपथ, विजय चौक या इंडिया गेट के आस-पास हैं, उन्हें भी सुबह के वक्त अपने दफ्तर तक पहुंचने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
महिला बाइकर्स गणतंत्र दिवस परेड में दिखाएंगी करतब
गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड में मोटरसाइकिल सवार पुरुष जवानों के हैरतअंगेज करतब देखना शायद अब इतिहास बन जाएगा, क्योंकि उनकी जगह अब महिलाओं ने ले ली है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 113 महिला बाइकर्स इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 350 सीसी की 26 रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिलों पर सवार होकर एरोबेटिक्स व अन्य कलाबाजी में अपने कौशल व दुस्साहस का परिचय देने वाली हैं। जम्मू एवं कश्मीर के लदाख क्षेत्र में बीएसएफ की सब इंस्पेक्टर स्टैन्जीन नॉरयांग (28) की अगुआई में 20 से 31 वर्ष आयु वर्ग की महिला बाइकर्स का झुंड पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक दिलेरी का प्रदर्शन करेगा।
रोचक बात यह है कि नॉरयांग जब बीएसएफ की इन साहसी महिलाओं के दल में शामिल हुई थीं तो वह बाइक चलाना बिल्कुल नहीं जानती थीं। लेकिन आज वह आत्मविश्वास के साथ न सिर्फ बाइक चला सकती हैं, बल्कि एक ही मोटरसाइकिल पर 10 अन्य सवारों के साथ साहसिक करतब भी दिखा सकती हैं।
आसियान देशों के सभी 10 नेता गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope