• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चिंदबरम से मतभेदों के कारण इस्तीफा देने जा रहा था : रेड्डी

नई दिल्ली। सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के बीच सत्ता संतुलन के महत्वपूर्ण हस्ती के रूप में, आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के पूर्व गवर्नर वाई. वी. रेड्डी ने कहा है कि उन्होंने एक बार इस्तीफे पर भी विचार किया था और यहां तक कि उन्हें मंत्री (तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम) से बिना शर्त माफी भी मांगनी पड़ी थी। रेड्डी की किताब (एडवाइस एंड डिस्सेंट : माई लाइफ इन पब्लिक सर्विस) मंगलवार को जारी हुई है, जिसमें उन्होंने यह बात कही है। रेड्डी साल 2003 के सितंबर से साल 2008 के सितंबर तक आरबीआई के गवर्नर थे। इस किताब में रेड्डी ने तत्कालीन वित्तमंत्री पी. चिदंबरम के साथ अपने मतभेदों का वर्णन किया है। बैंकिंग प्रणाली को विदेशी स्वामित्व में खोलने का मुद्दा साल 2008 में चिदंबरम के साथ एक प्रमुख विवाद बन गया था। रेड्डी ने उस बैठक की बात किताब में लिखी है, जिसमें वित्तमंत्री ने उनसे कहा था, ‘‘गर्वनर, यह एक वैश्विक प्रतिबद्धता है, जो कि वैश्विक वित्तीय समुदाय के लिए बनाई गई है। हम इस तरह की नीति के खिलाफ जाने को कैसे उचित ठहरा सकते हैं? क्या यह सिर्फ इसलिए है, क्योंकि सरकार की सत्ता में बदलाव आया है? क्या हम हर बार एक गवर्नर या आरबीआई के परिवर्तनों की समीक्षा करते हैं?’’ किताब के मुताबिक, रेड्डी ने उन्हें बताया कि ‘इसका गंभीर अपरिवर्तनीय परिणाम होगा। मेरा मानना है कि राष्ट्र हित के लिए इस स्तर पर हमें इस प्रतिबद्धता के खिलाफ जाना चाहिए।’ लेकिन किताब के मुताबिक, चिदंबरम ने रिजर्व बैंक के गवर्नर से कहा, ‘‘लेकिन मुझे विश्वास है कि यह हमारे राष्ट्र हित में है।’ रेड्डी लिखते हैं कि उन्होंने अपनी परेशानियों को तत्कालीन आर्थिक मामलों के सचिव राकेश मोहन के साथ साझा किया और कहा कि वे सरकार के दवाब के कारण इस्तीफा देने के बारे में सोच रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Reddy wanted to quit twice on difference with Chidambaram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: y venugopal reddy, venu, upa, singh, reserve bank, reddy, rakesh mohan, rakesh, pmo, p chidambaram, office, nda, manmohan singh, finance minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved