लोकसभा मंगलवार को तीन बार स्थगित हुई। ऐसा विपक्षी सदस्यों के नागरिकता
संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर दिल्ली में हुए दंगों पर चर्चा पर अड़े रहने
के कारण हुआ। इन दंगों में 46 लोगों की जान गई और 260 से ज्यादा लोग घायल
हैं। विपक्षी सदस्य सरकार द्वारा होली के एक दिन बाद 11 मार्च को इस मुद्दे
पर चर्चा पर सहमति जताने के बाद भी अड़े रहे।
सदन तीसरी बार जब अपराह्न्
दो बजे शुरू हुआ तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि उन्होंने सरकार व
विपक्षी सांसदों के साथ चर्चा की और सरकार दिल्ली दंगों पर होली के एक दिन
बाद 11 मार्च को चर्चा कराने पर सहमत है। हालांकि, विपक्षी सदस्यों ने सदन
में नारा लगाना जारी रखा और दिल्ली दंगों पर तत्काल चर्चा की मांग की।
विपक्षी सदस्यों के नारेबाजी व सदन में हंगामा करने के दौरान वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण सदन पटल पर रखे बैंकिंग रेग्युलेशन (अमेंडमेंट) बिल 2020
पर बोलती रहीं।
इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा, आप लोगों ने चर्चा
की मांग की है और सरकार इस पर होली बाद चर्चा को सहमत है। इसलिए अपनी सीट
पर जाएं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा में भाग लें। हालांकि, विपक्षी
सदस्य सदन में नारे लगाते रहे, जिसके बाद अध्यक्ष ने सदन को तीसरी बार
स्थगित कर दिया।
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope