नई दिल्ली। गुरुवार को देशभर में स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन का पर्व जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। हर ओर देशभक्ति के साथ भाई-बहनों का प्यार भी देखने को मिला। आम और खास सभी ने त्योहार का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया पर भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पीछे नहीं रहीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रियंका ने अपने भाई राहुल गांधी के साथ बचपन की दो फोटो ट्विटर पर शेयर की है। इनमें राहुल बहन प्रियंका को प्यार से पकड़े हुए और दुलार करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में प्रियंका ने राहुल को दुनिया का सबसे अच्छा भाई करार देते हुए लिखा, मुझे लगता है कि चीजें अब भी बहुत बदली नहीं हैं। दुनिया का सबसे अच्छा भाई।
गौरतलब है कि पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के दौरान भी राहुल-प्रियंका कई बार साथ-साथ मस्ती करते नजर आए थे और उन्होंने ऐसी तस्वीरें शेयर की थीं। प्रियंका ने इस बार उत्तर प्रदेश में प्रचार की कमान संभाली थी। राहुल (49) प्रियंका (47) से दो साल बड़े हैं।
Hyderabad Gangrape Case LIVE: हैदराबाद गैंग रेप मर्डर के चारों आरोपी ढेर, भाजपा MP लॉकेट चटर्जी बोलीं-एनकाउंटर को कानूनी मान्यता दे दी जाए
कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम बोले- हैदराबाद मुठभेड़ में मार गिराना हमारी व्यवस्था पर धब्बा
कानूनी विशेषज्ञों ने कहा, हैदराबाद मुठभेड़ की जांच तुरंत होनी चाहिए
Daily Horoscope