• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राकेश झुनझुनवाला ने अपनी इस रणनीति से शेयर बाजार में कमाया करोड़ों का मुनाफा

Rakesh Jhunjhunwala earned crores of profit in the stock market with this strategy - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । देश के सबसे बड़े निवेशकों में से एक राकेश झुनझुनवाला उन कुछ चुनिंदा निवेशकों में से एक हैं, जिन्होंने बाजार में छोटी की कैपिटल से शुरुआत कर अरबपति बनने का सफर तय किया है। झुनझुनवाला हमेशा निवेशकों से कहते थे कि शेयर बाजार से मोटा पैसा बनाने के लिए सही रणनीति के साथ घैर्य भी होना आवश्यक है। उन्होंने इसे स्वयं भी फॉलो किया। झुनझुनवाला ने एक कार्यक्रम में शेयर बाजार के बारे में निवेशकों से कहा था, "मौसम, मौत, मार्केट और महिला के बारे में कोई भी पूर्वानुमान नहीं लगा सकता है और न ही भविष्यवाणी कर सकता है। शेयर बाजार भी ऐसा ही है निवेशकों को धैर्य के साथ काम लेना जरूरी है।"
राकेश झुनझुनवाला ने अपनी इसी रणनीति के दम पर टाइटन से 80 गुना से ज्यादा का रिटर्न कमाया।
झुनझुनवाला के दोस्त रहे रमेश दमानी ने एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि कैसे झुनझुनवाला ने पहली बार टाइटन के शेयर खरीदे और वो उनकी जिंदगी की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली कंपनी बनी।
दमानी ने कहा कि 2003 में एक ब्रोकर ने झुनझुनवाला को बुलाया और कहा कि कोई अन्य निवेशक टाइटन के शेयर बेचना चाहता है। अगर वह 10 लाख शेयर खरीदते हैं तो कीमत 40 रुपए है और अगर 30 लाख शेयर खरीदते हैं तो कीमत 38 रुपए हैं और अगर 50 लाख शेयर खरीदते हैं तो कीमत 36 रुपए है।
झुनझुनवाला को 40 रुपये के भाव पर 300 करोड़ रुपये मार्केट कैप के साथ टाइटन एक बेहतरीन ब्रांड लगा। इस वजह से उन्होंने सबसे छोटा लॉट खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने कंपनी को फॉलो करना शुरू कर दिया।
दमानी ने आगे बताया कि अगले कुछ वर्षों तक झुनझुनवाला लगातार टाइटन के शेयरों को खरीदते रहे और एक समय पर उनकी हिस्सेदारी कंपनी में बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई।
दमानी ने बताया कि लोगों को लगता है कि उन्होंने टाइटन के शेयर काफी स्टडी या कुछ अंदरूनी जानकारी के बाद खरीदे थे, लेकिन ऐसा सच नहीं है। उन्होंने टाइटन के शेयर इस वजह से खरीदे थे कि ब्रोकर के पास लॉट था और वह उनके पास पहले आया था।
बता दें, राकेश झुनझुनवाला की शेयर बाजार में शुरुआत से ही रुचि थी। 1985 में कॉलेज की पढ़ाई के समय से ही उन्होंने बाजार में ट्रेड करना शुरू कर दिया है। उनका शुरुआती निवेश 5,000 रुपए के आसपास था। उस दौरान सेंसेक्स करीब 150 अंक के आसपास था।
अगस्त 2022 को मृत्यु के समय उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 5.8 अरब डॉलर थी। उनकी मृत्यु के बाद झुनझुनवाला के कारोबार को उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला संभाल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rakesh Jhunjhunwala earned crores of profit in the stock market with this strategy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stock market, rakesh jhunjhunwala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved