• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यसभा उपचुनाव : BJP ने त्रिवेदी-दुबे को दिया टिकट, जेटली-जेठमलानी के निधन से खाली हुई थीं सीटें

Rajya Sabha polls : BJP names Sudhanshu Trivedi and Satish Dubey as its nominees - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और बिहार से सतीश चंद्र दुबे को टिकट मिला है। उत्तर प्रदेश की सीट पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और बिहार की सीट वरिष्ठ नेता व मंत्री रहे राम जेठमलानी के निधन से खाली हो गई थी।

त्रिवेदी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, जबकि दुबे वाल्मीकि नगर के पूर्व सांसद हैं। वे नरकटियागंज से विधायक भी रह चुके हैं। संख्या बल के आधार पर दोनों की जीत तय मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश और बिहार की 2 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख है।

पिछले साल भाजपा ने 8 लोगों को राज्यसभा का टिकट दिया था। इनमें जेटली भी निर्वाचित हुए थे। उनका पिछले दिनों लंबी बीमारी के बाद एम्स में निधन हो गया। वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री रह चुके जेठमलानी आरजेडी कोटे से बिहार से राज्यसभा सांसद बने थे। रामजेठमलानी का कार्यकाल 2022 में खत्म होना था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajya Sabha polls : BJP names Sudhanshu Trivedi and Satish Dubey as its nominees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajya sabha polls, bjp, sudhanshu trivedi, satish dubey, bhartiya janta party, arun jaitley, ram jethmalani, uttar pradesh, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved