पिछली सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रिपरिषद में
शामिल के.जे. अल्फोंस और पुरी राज्यसभा सदस्य रहे। इस बार अल्फोंस को
मंत्री नहीं बनाया गया है। हालांकि पुरी मंत्री बने हैं। अल्फोंस केरल से
लोकसभा चुनाव लड़े थे और पुरी पंजाब से, मगर दोनों चुनाव हार गए। पिछली
सरकार में राज्यसभा सदस्य एम.जे. अकबर, शिव प्रताप शुक्ल, अठावले,
पुरुषोत्तम रूपाला और विजय गोयल राज्यमंत्री थे।
इस बार सिर्फ अठावले और
रूपाला को मंत्री बनाया गया है। नई मंत्रिपरिषद में जावड़ेकर को पर्यावरण,
वन और जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ सूचना व संचार मंत्रालय का प्रभार दिया
गया है जबकि सीतारमण वित्तमंत्री बनी हैं। सीतारमण के पास कॉरपोरेट कार्य
मंत्रालय भी है।
(IANS)
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope