• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राम मंदिर के फैसले को पलटने वाले खुलासे पर राजू दास का राहुल गांधी पर हमला

Raju Das attacks Rahul Gandhi on revelations overturning Ram Mandir decision - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कांग्रेस से निष्कासित आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बीते दिनों खुलासा किया था कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर राहुल गांधी राम मंदिर निर्माण के फैसले को पलट देंगे। उन्होंने दावा किया था कि राहुल ने खुद अपने एक करीबी को यह आश्वासन दिया है। बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम के इस खुलासे के बाद भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। अब इस पर हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास ने बयान जारी कर राहुल गांधी को घेरा है।
उन्होंने आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “उन्होंने बिल्कुल सही कहा है कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो राम मंदिर निर्माण के फैसले को पलटकर मस्जिद निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।“
राजू दास ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद कांग्रेस ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी। कांग्रेस हमेशा से राम मंदिर निर्माण के खिलाफ रही है। अगर कांग्रेस चाहती तो राम मंदिर कब का बन चुका होता।“
उन्होंने आगे कहा, “राम मंदिर और धारा 370 का विषय पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के पास ही था, लेकिन इन्होंने कभी दृढ़ इच्छाशक्ति नहीं दिखाई, इसलिए यह विषय काफी दिनों तक लटका रहा, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी बदौलत राम मंदिर का निर्माण हो सका, लेकिन आप राहुल गांधी की मानसिकता देखिए। इन्होंने सत्ता में आने पर राम मंदिर निर्माण के फैसले को पलटने की बात कही है। अब जनता को फैसला करना है कि उन्हें किसके पक्ष में रहना है।“
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Raju Das attacks Rahul Gandhi on revelations overturning Ram Mandir decision
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: raju das, rahul gandhi, ram mandir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved