• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान पवेलियन नए स्वरुप में : देशी-विदेशी निवेशक होंगे आकर्षित -वीनू गुप्ता

Rajasthan Pavilion in new form: Domestic and foreign investors will be attracted - Vinoo Gupta - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रगति मैदान में आयोजित आईआईटीएफ मेले में आज अतिरिक्त मुख्य सचिव वीनू गुप्ता ने राजस्थान पेवेलियन का लोकार्पण किया। इस वर्ष राजस्थान सरकार के उद्योग एवम् वाणिज्य विभाग एवं राजसिको द्वारा राजस्थान पेवेलियन को एक नया लुक दिया गया है। राजस्थान पेवेलियन में राज्य की कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, पर्यटन एवं नवीन उद्योगीकरण का अनूठा प्रदर्शन किया गया है। इस अवसर पर नार्थ मेसेडोनिया के राजदूत स्लोबोदान उजुनोव, लेसोथो के कार्यवाहक राजदूत थबांग लिनुस खोलुमो और सर्बिया के उप राजदूत लजार वाई वुकाडिनोविक आदि भी उपस्थित थे। एसीएस वीनू गुप्ता ने कहा कि राजस्थान आज देशी विदेशी निवेश का प्रमुख केन्द्र बन गया है। उन्होंने बताया कि देशी विदेशी निवेषकों को आकर्षित करने के लिए पेवेलियम में प्रदेश से संबंधित सभी जानकारियों का समावेश किया गया है। इसके साथ ही राजस्थानी हस्तशिल्प और दस्तकारी से देश दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर विदेशों में निर्यात के अवसरों को और अधिक प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रकार के प्रदर्शन से नए निवेशक आकर्षित होंगे। राजसिको की प्रबंध निदेशक डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि इस बार राजस्थान राज्य द्वारा उद्योगीकरण, निर्यात, सोलर एनर्जी, विंड मील इत्यादि को मेले में प्रदर्शित कर देश विदेश से आने वाले दर्शकों के सामने लाया गया है। राजसिको द्वारा पविलियन का आयोजन रीको, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, बीआईपी, राजस्थान वित्त निगम, पर्यटन विभाग, महिला एवं विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, हैंडलूम निगम इत्यादि के सहयोग से किया गया है।
राज्य के हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्पियों को रियायती दरों पर स्थान दिया गया है और हस्तकला का जीवंत प्रदर्शन किया जा रहा है। लोकार्पण समारोह में अन्य देशों के राजदूतों द्वारा राज्य के लोक संगीत का आनंद लिया गया। पवेलियन में प्रदर्शित इलेक्ट्रिक स्कूटर, विंड मील के जीवंत मॉडल सभी विस्टर्स को आकर्षित कर रहे है। लोकार्पण समारोह में बीआईपी की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी खेमका एवं पविलियन निदेशक दिनेश सेठी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Pavilion in new form: Domestic and foreign investors will be attracted - Vinoo Gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, additional chief secretary veenu gupta, rajasthan pavilion, iitf fair, pragati maidan, industries and commerce department, rajsico, government of rajasthan, art, culture, handicrafts, tourism, industrialization, ambassador of north macedonia slobodan uzunov, acting ambassador of lesotho thabang linus kholumo, deputy ambassador of serbia lazar y vukadinovic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved