नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल जहां राष्ट्रीय परिवहन में सुरक्षा और अवसंरचना में सुधार पर जोर दे रहे हैं, वहीं भारत में रेल दुर्घटना में मारे जाने वालों और घायल होने वालों की संख्या में 84 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पिछले 12 महीनों में (2017 के अक्टूबर से 2018 के सितंबर तक) दुर्घटना से होनेवाली मौतें घटकर 40 रही हैं। जबकि 2016 के अक्टूबर से 2017 के सितंबर की अवधि में रेल दुर्घटना में 244 लोग मारे गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि यह 84 फीसदी की गिरावट है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाओं में घायल होनेवालों में आश्चर्यजनक रूप से कमी आई है।
उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीनों में (2017 के अक्टूबर से 2018 के सितंबर तक) दुर्घटना में घायल होनेवालों की संख्या घटकर केवल 56 रही है। जबकि 2016 के अक्टूबर से 2017 के सितंबर की अवधि में रेल दुर्घटना में 491 लोग घायल हुए थे। अधिकारी ने बताया कि पिछले 12 महीनों में रेलवे ने कुल 2,257 किलोमीटर रेल पटरियों का नवीनीकरण किया है।
लोकसभा की 102 सीटों के लिए मतदान जारी, आठ केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, दो पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में
पीएम मोदी ने मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope