नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र में किसानों के आंदोलन को जन शक्ति का शानदार उदाहरण बताते हुए उनके समर्थन में आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस से उनकी मांगें स्वीकार करने की मांग की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मुंबई की विशाल किसान रैली जन शक्ति का शानदार उदाहरण है। कांग्रस पार्टी केंद्र और राज्य सरकारों की उदासीनता के खिलाफ रैली निकाल रहे किसानों और आदिवासियों के साथ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री से अहंकार छोडऩे और किसानों की मांगें स्वीकार करने की मांग करता हूं। महाराष्ट्र के किसान राज्य में गंभीर कृषि संकट के मुद्दे पर बुधवार को रैली निकालकर नासिक से 180 किलोमीटर दूर सचिवालय पहुंचे थे। पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और यहां तक कि वरिष्ठ नागरिकों सहित लगभग 35,000 लोगों ने छह दिन में रैली को पूरा किया।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope