• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल ने सोहराबुद्दीन मामले पर फैसले को लेकर मोदी पर किया कटाक्ष

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में कराए गए कथित फर्जी मुठभेड़ों और जज लोया सहित अन्य की संदिग्ध मौतों के मामलों में न्यायिक फैसलों को लेकर मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। कांग्रेस ने इन मामलों की जांच की मांग की थी, लेकिन न्यायपालिका के स्वभाव में ऐसा बदलाव लाया गया है कि वह जांच की मांगों को ही खारिज करती चली जा रही है। राहुल ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘इन्हें किसी ने नहीं मारा...वे बस मर गए।’’ उनहोंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘इन्हें किसी ने नहीं मारा... हरेन पांड्या, तुलसीराम प्रजापति, न्यायाधीश लोया, प्रकाश थाब्रे, श्रीकांत खांडेलकर, कौसर बी, सोहराबुद्दीन शेख को... वे बस मर गए।’’
राहुल ने यह टिप्पणी विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सोहराबुद्दीन शेख, उसके सहयोगी तुलसीराम प्रजापति की हत्या और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म, फिर हत्या जैसे सनसनीखेज मामले में 22 आरोपियों को बरी कर दिए जाने के अगले दिन की है।
कथित ‘फर्जी मुठभेड़’ के 12 सालों बाद यह बहुप्रतीक्षित फैसला आया है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, जो उस समय गुजरात के गृहमंत्री थे और पुलिस महकमा उनके अधीन था, उनके तत्कालीन राजस्थान के समकक्ष जी.सी. कटारिया, हाई प्रोफाइल एटीएस प्रमुख और डीआईजी डी. जी. वंजारा, पुलिस अधीक्षक एम. एन. दिनेश और आर.के. पंडियन मुख्य आरोपियों में से थे, जिन्हें इस मामले में अदालत ने बरी कर दिया है।
कांग्रेस ने पिछले महीने इस मामले की सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग की थी, क्योंकि सोहराबुद्दीन शेख फर्जी मुठभेड़ मामले के एक प्रमुख गवाह द्वारा यह दावा किए जाने कि वंजारा ने हरेन पंड्या को मारने की सुपारी दी थी, जो गुजरात की तत्कालीन भाजपा सरकार में अमित शाह से पहले गृहमंत्री थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul remarks on Modi decision on Sohrabuddin case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress president rahul gandhi, rahul remarks, modi decision on sohrabuddin case, sohrabuddin case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved