नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि वे देश की सबसे पुरानी पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। संसद में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मैं नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया में भाग नहीं लूंगा, क्योंकि इससे चीजें और ज्यादा जटिल हो जाएंगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद राहुल ने 25 मई को अध्यक्ष के पद से हटने का प्रस्ताव रखा था। कांग्रेस कार्यसमिति ने उनके इस प्रस्ताव को एकमत से खारिज कर दिया था। राहुल ने वर्ष 2004 में लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था।
हालांकि राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य पर उनका उदय वर्ष 2007 में हुआ, जब उन्होंने कांग्रेस के महासचिव के रूप में पूर्ण सत्र को संबोधित किया। वे इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना चाहते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope