नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का विदेश दौरा हमेशा चर्चा में बना रहता है। इस बार फिर से उनकी बैंकॉक जाने की खबर है। हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता जवाहर यादव ने दावा किया कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी बैंकॉक रवाना हो गए है। राहुल गांधी शनिवार शाम नई दिल्ली से रवाना हुए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भले ही का नाम है लेकिन उन्होंने खुद को प्रचार से अलग कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा है कि वह विधानसभा चुनावों में प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से कहा कि वह खुद को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड (केरल) तक सीमित रखेंगे। राहुल गांधी विदेश गए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि राहुल गांधी बैंकॉक गए हैं। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए नाराजगी जाहिर की थी। राहुल गांधी इस बात से नाराज़ हैं कि वो पार्टी के अध्यक्ष तो रहे लेकिन कुछ सीनियर नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया है।
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope