नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहने की बढ़ती मांग के बावजूद वे अध्यक्ष पद छोडऩे पर अडिग हैं। कांग्रेस महासचिव के.सी.वेणुगोपाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि हम अभी भी उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
देशभर के पार्टी कार्यकर्ता उन्हें पार्टी प्रमुख के पद पर बने रहते देखना चाहते हैं। इस बीच राहुल गांधी ने कहा है कि नए पार्टी प्रमुख की नियुक्ति होने तक वे महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। वेणुगोपाल ने कहा, आज (गुरुवार) एक बैठक होनी है और वे इसकी अध्यक्षता करेंगे।
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों में भारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद छोडऩे की घोषणा की थी। कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में 52 सीटे मिली हैं। राहुल गांधी खुद उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से हार गए। हालांकि, वे केरल के वायनाड से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।
(IANS)
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope