नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को एक समाचार रपट को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। रपट में एक ऋण डिफाल्टर कंपनी के कथित रूप से रेल मंत्री पीयूष गोयल से संबंध होने की जानकारी दी गई है। द वायर समाचार पोर्टल की एक खबर को संलग्न करते हुए गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल और देश से फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी के विवादों के बाद भाजपा एक और जादू के साथ आई है। इस बार यह चमत्कार शिर्डी इंडस्ट्रीज के रूप में सामने आया है।
गांधी ने ट्वीट में कहा, शाह-जादा के दिलचस्प किस्से, शौर्य गाथा और छोटे मोदी के बड़े कारनामे के बाद भाजपा प्रस्तुत करती है- शिर्डी का चमत्कार। राहुल मुंबई की शिर्डी इंडस्ट्रीज की चर्चा कर रहे थे। पीयूष गोयल 2008-2010 के बीच इस कंपनी के अध्यक्ष रहे थे। द वायर की रपट में आरोप लगाया गया है कि कंपनी कुल 650 करोड़ रुपये के बकाया ऋण को चुकाने में विफल रही है। यह ऋण गोयल के कार्यकाल के दौरान लिया गया था। राहुल 12 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope