नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर है। कैलाश यात्रा से राहुल गांधी की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इनमें राहुल कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ नजर आ रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष की कैलास मानसरोवर यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार सवाल उठा रही है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राहुल की कैलास यात्रा पर चुटकी ली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने राहुल की फोटो पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है। ट्वीट में गिरिराज सिंह ने राहुल की फोटो को फोटोशॉप बताया है और कहा है कि राहुल जिस छड़ी के सहारे खड़े हैं, उसकी परछाईं गायब है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को बिना रुके 13 घंटे तक चढ़ाई की। इस दौरान राहुल करीब 34 किलोमीटर तक पैदल चले। बता दें कि कैलाश मानसरोवर चढऩे का ये सफर काफी मुश्किल है। कई यात्री इस सफर को खच्चर के जरिए पूरा करते हैं, लेकिन राहुल ने पैदल चलने का ही रास्ता चुना। शुक्रवार सुबह जो वीडियो सामने आया है, वह इस सफर को पूरा कर वापस कैंप में लौटने का है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope