नई दिल्ली। सूचना का अधिकार (RTI) कानून में संशोधन को राज्यसभा (Rajya Sabha) की मंजूरी मिलने के दो दिन बाद निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारियों की मदद करने के लिए सरकार कानून को कमजोर बना रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल ने ट्वीट के जरिए कहा कि सरकार भ्रष्ट लोगों को देश से चोरी करके भागने में मदद करने के लिए आरटीआई कानून को कमजोर बना रही है। हैरानी की बात है कि अक्सर भ्रष्टाचार का विरोध करने वाली भीड़ अचानक गायब हो गई है। उनका यह बयान आने से दो दिन पहले गुरुवार को राज्यसभा ने आरटीआई विधेयक में संशोधन को मंजूरी प्रदान की। हालांकि इस दौरान विपक्षी की ओर से इसका पुरजोर विरोध किया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope