नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद प्रदेश में आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी ने एक समाचार रिपोर्ट के हवाले से कहा, "उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी का एक और सबूत। जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, तो जनता कैसे सुरक्षित होगी?" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कानपुर में एक स्थानीय अपराधी विकास दुबे और उसके गिरोह ने मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक सर्कल अधिकारी सहित आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। मुठभेड़ में छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस विकास दुबे को पकड़ने के लिए गई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर खोज अभियान चल रहा है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का भी इस्तेमाल कर रही है। पुलिस ने घटना स्थल से एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope