• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी का मकसद भारत के संविधान और लोकतंत्र को तबाह करना : प्रदीप भंडारी

Rahul Gandhi objective is to destroy India Constitution and democracy: Pradeep Bhandari - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने 'एक्स' पर खुद की एक रिकॉर्डेड वीडियो पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल नेहा बोरा साबित करती हैं कि राहुल का 'विरोध' राजनीतिक नहीं है। प्रदीप भंडारी ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "नेहा बोरा जो राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल हैं, साबित करती हैं कि राहुल का प्रतिरोध राजनीतिक नहीं है और उनका मकसद सत्ता परिवर्तन है। नेहा बोरा ने कहा है कि वह बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन से प्रेरित हैं और चाहती हैं कि भारत में भी वैसा ही हो।" वीडियो में प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी और उनका पूरा इकोसिस्टम पॉलिटिकल रिजीम चेंज करना चाहता है। नेहा बोरा जो राहुल गांधी के पूरे प्रोटेस्ट की पोस्टर गर्ल हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह बांग्लादेश के जेनजी मूवमेंट से प्रेरित हैं। जैसा बांग्लादेश में हुआ, वे वैसा ही भारत के अंदर करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे ये साबित होता है कि राहुल गांधी का मकसद भारत के संविधान और लोकतंत्र को तबाह करना है। पूरा कांग्रेस इकोसिस्टम भारत के लोकतंत्र को बर्बाद करना चाहता है। बांग्लादेश की तरह सत्ता परिवर्तन करना चाहता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस इकोसिस्टम भारत के लोकतंत्र के लिए खतरा है। जो लोग भारत के संविधान में विश्वास करते हैं, उन्हें राहुल गांधी के इकोसिस्टम का विरोध करना चाहिए।
बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं को जेल भेजना कायरता का काम है। यह बयान तब आया था जब सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था जबकि अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।
राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा था, "शांतिपूर्ण विरोध में जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराना अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल भेजना कायरता का काम है। छात्र, युवा, पत्रकार, इंडिया ब्लॉक, अलग-अलग बैनर के एक ही कारण हैं कि नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं।" उन्होंने कहा था, "जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस लेंगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi objective is to destroy India Constitution and democracy: Pradeep Bhandari
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pradeep bhandari, rahul gandhi, india constitution, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved