• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राफेल पर राहुल गांधी के खिलाफ BJP का विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विवादित राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, दुष्यंत सिंह और प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सांसद पर उनके द्वारा 20 जुलाई को लोकसभा में दिए भाषण में सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया।

अनुराग ठाकुर ने अपने नोटिस में कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने 529 करोड़ रुपये में विमान खरीदने का करार किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस गए और जादू से विमान की कीमत 1,600 करोड़ रुपये हो गई।

ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का बयान झूठा है। उन्होंने नोटिस में कहा कि राहुल गांधी द्वारा कीमतों में की गई तुलना मनगढ़ंत, गलत और बिल्कुल झूठी है। यह सदन को गुमराह करने की कोशिश थी। राहुल गांधी विशेषाधिकार हनन के दोषी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi notice of infringement of privilege on Rafael
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, notice, infringement, privilege, rafael, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved