• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- रोकथाम नहीं, बाद में सिर्फ बयानबाजी

Rahul Gandhi launches scathing attack on BJP over Satya Niketan tragedy - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर बार भाजपा सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न देखने को मिलता है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "हर बार भाजपा सरकार का वही शर्मनाक पैटर्न - हादसों से पहले रोकथाम नहीं, उनके बाद बयानबाजी होती है, कुछ छोटे अफसरों पर जिम्मेदारी मढ़ दी जाती है, और असली गुनहगार जवाबदेही मुक्त रहते हैं।" उन्होंने सत्य निकेतन हादसे को अकेली त्रासदी नहीं बताया। राहुल ने कहा कि पिछले 4 महीनों में सैदुलाजाब में ऐसी ही त्रासदी में 6 लोगों की मौत हुई, हौज रानी में आग ने 22 जानें ले लीं। हर बार जिंदगियां, सपने और अरमान मलबे में दबते हैं और हर बार कार्रवाई गायब रहती है।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "और, जवाबदेही मांगने पर प्रधानमंत्री खुद आपको 'दिमागी नक्सल, नाराज फूफा' जैसे अपमानजनक तमगे दे देते हैं। मकसद, सवाल पूछने वालों को शर्मिंदा करो, बदनाम करो और चुप करा दो।"
उन्होंने आगे लिखा, "12 साल में ये सरकार दुनिया भर की बातें कर के आपको गोल-गोल घुमाती रही, लेकिन मुद्दे की बात नहीं की। दिल्ली में 'ट्रिपल इंजन' सरकार है, तो अब किस बात से लाचार है? लाचारी है नीयत की - क्योंकि जहां नीयत नहीं होती, वहां जवाबदेही भी नहीं होती। कोई जवाबदेही नहीं है।"
बता दें कि सत्य निकेतन में कोचिंग हब में एक इमारत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 5 छात्र शामिल थे। इस घटना के बाद एमसीडी ने 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, लेकिन विपक्ष इसे सिर्फ दिखावा बता रहा है और बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi launches scathing attack on BJP over Satya Niketan tragedy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, satya niketan tragedy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved