• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारतीय सेना का किया अपमान - संबित पात्रा

Rahul Gandhi insulted Operation Sindoor and Indian Army: Sambit Patra - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मध्य प्रदेश में अपने भाषण के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर', भारतीय सेना और राष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस लहजे में 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र किया और भारत के लिए "सरेंडर" जैसे शब्दों का उपयोग किया, वह न केवल एक विपक्षी नेता के लिए अनुचित है, बल्कि यह दर्शाता है कि वह एक जिम्मेदार राजनेता के लिए अयोग्य हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने कभी आतंक के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया और 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत उभरा है, जो आतंकवाद को करारा जवाब देता है।
संबित पात्रा ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने पहली बार एक परमाणु शक्ति संपन्न देश (पाकिस्तान) में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया। इस ऑपरेशन में नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए, सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए और पाकिस्तान के 11 एयरबेस नष्ट किए गए, ये तथ्य रिकॉर्ड पर हैं और सबूत मौजूद हैं। इसके बावजूद, राहुल गांधी ने इस ऑपरेशन का मजाक उड़ाया और भारत के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। भारत आतंकवाद के सामने कभी झुका नहीं और न ही भविष्य में झुकेगा।
उन्होंने 26/11 मुंबई हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पहले की सरकारें केवल "डोजियर" भेजकर जवाब देती थीं, लेकिन अब मोदी सरकार "डोज" (करारा जवाब) देती है।
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर डोकलाम विवाद का भी हवाला दिया, जब भारत और चीन के बीच तनाव था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय राहुल गांधी और उनका परिवार भारत के विरुद्ध जासूसी करते हुए चीनी टेंट के नीचे पकड़ा गया था।
संबित पात्रा ने राहुल गांधी के बयानों को देश विरोधी करार देते हुए सवाल उठाया कि क्या वह चीन और पाकिस्तान के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और सवालों से शक पैदा होता है कि कहीं वह इन देशों के "पेड एजेंट" तो नहीं। भारत अब कमजोर नहीं, बल्कि एक मजबूत राष्ट्र है, जो अपने गौरव और सम्मान की रक्षा करना जानता है।
दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और युद्ध के बने हालातों और भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली की चर्चा करते हुए कहा, "भाजपा और संघ वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं, इन्हें जरा सा धक्का मारो, ये डरकर भाग जाते हैं। जैसे उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया, फोन उठाया और कहा मोदी जी क्या कर रहे हो और 'जी हुजूर' करते हुए नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi insulted Operation Sindoor and Indian Army: Sambit Patra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, operation sindoor, indian army, sambit patra, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved