• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी हमेशा हर मुद्दे पर राजनीति करते आए हैं : श्रीकांत शिंदे

Rahul Gandhi has always been doing politics on every issue: Shrikant Shinde - Delhi News in Hindi

नई दिल्‍ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोपाल में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बुधवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी हमेशा से हर मुद्दे पर राजनीति करते आए हैं। उन्‍होंने कहा, "जब सभी सांसद एक साथ आकर एक स्वर में बोल रहे हैं, तो राहुल गांधी को समझना चाहिए कि इस तरह की स्थिति में अगर हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ना है, तो वहां राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राजनीति करने के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पहल की है, वो सराहनीय है। भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने लोगों को जागरूक करने के लिए, साथ ही दुनिया के देशों को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करने के लिए अलग-अलग देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं।" ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच के तहत चार देशों की यात्रा पूरी करने के बाद शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सात प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों में गए। ये प्रतिनिधिमंडल दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रहे हैं। हमारे प्रतिनिधिमंडल जहां भी गए हैं, विदेशी देशों ने भारत के साथ एकजुटता व्यक्त की है और 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले की निंदा की है।
वहीं पाकिस्‍तान के डेलिगेशन भेजने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान बताएगा कि इतने साल तक आतंकवाद और दहशत फैलाने का काम भारत ने किया है। भारत के 26 लोगों की जान पाकिस्‍तान ने ली, यही बताने पाकिस्तान दुनिया भर में जा रहा है क्‍या? विपक्ष के द्वारा संसद के विशेष सत्र की मांग पर उन्‍होंने कहा कि इसके बारे में सरकार निर्णय लेगी कि संसदीय सत्र कब बुलाना है।
एक अन्‍य सवाल जो पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के ताजा बयान पर किया गया उसको लेकर उन्‍होंने कहा कि भगवंत मान को कौन गंभीरता से लेता है।
बता दें कि पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने वन नेशन वन इलेक्‍शन का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि भाजपा तो ऑपरेशन सिंदूर पर भी राजनीति कर रही है, क्या बीजेपी ने 'एक देश, एक पति' योजना शुरू की है?
वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भोपाल की एक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया और नरेंदर ने सरेंडर कर दिया। इस टिप्‍पणी को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi has always been doing politics on every issue: Shrikant Shinde
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shrikant shinde, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved