• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल गांधी को मिली कांग्रेस की कमान, कार्यकर्ताओं में जश्न, 16 को ताजपोशी

नई दिल्ली। राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुन लिए गए है। कांग्रेस ने उनके अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान करते हुए कहा कि वो निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे है। रविवार को पार्टी की आरे से राहुल की ताजपोशी का अधिकारिक ऐलान होने के बाद अमेठी में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार (सीईए) के अध्यक्ष मुल्लापल्ले रामचंद्र ने राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान किया। 16 दिसंबर को सोनिया गांधी बतौर अध्यक्ष राहुल गांधी की ताजपोशी करेंगी। राहुल गांधी के अध्यक्ष बनते ही दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

इससे पहले राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी करीब 19 सालों से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। कांग्रेस के अध्यक्ष पद चुनाव के लिए कुल 89 नामांकन प्रस्ताव दिए गए थे जो सभी राहुल गांधी के पक्ष में थे। राहुल गांधी के सामने कोई भी दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं था।

गांधी परिवार से राहुल छठे अध्यक्ष-
राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष बनने वाले नेहरू-गांधी परिवार के छठे शख्स हैं। राहुल गांधी से पहले मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरु, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के हाथों में पार्टी की कमान रही है। राहुल की ताजपोशी के साथ ही 19 साल से इस पद पर मौजूद सोनिया गांधी जिम्मेदारी से मुक्त हो गई हैं।

प्रधानमंत्री ने दी राहुल गांधी को बधाई-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी को बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट कर राहुल को बधाई दी। मोदी ने लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर राहुल जी को बधाई देता हूं। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi elected leader of Indias Congress party
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress president, congress president rahul gandhi, rahul gandhi, india congress party, congress headquarters in new delhi, sonia gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved