• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ पर किया दिलचस्प ट्वीट, CM का दिया संकेत

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को संकेत दिया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का मुद्दा सुलझ गया है। उन्होंने पद के चारों दावेदारों के साथ एक चित्र ट्वीट किया। मुख्यमंत्री पद के चारों दावेदारों -भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और चरण दास महंत- के साथ चित्र साझा करते हुए गांधी ने अमेरिकी इंटरनेट उद्यम रीड हॉफमैन के कथन का उद्धरण दिया है : "आपका दिमाग और आपकी रणनीति चाहे कितना ही कुशल क्यों न हो, यदि आप अकेले खेलते हैं, तो एक टीम से आप हमेशा हार जाएंगे।" पार्टी शाम को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की घोषणा कर सकती है। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बघेल को इस पद की दौड़ में सबसे आगे बताया जा रहा है। राहुल ने यह ट्वीट संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, और पार्टी के राज्य प्रभारी पी.एल. पुनिया सहित छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ मैराथन बैठकें करने के बाद किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi did interesting tweets on Chhattisgarh, Given signal of CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, interesting tweets, chhattisgarh, \r\ngiven signal, cm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved