• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48वां जन्मदिन है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में अपने नेता का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी में हैं। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 10.30 बजे इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकानाएं देने पहुंचेंगे।
आज शाम 5.30 बजे दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस दिल्ली मैराथन का आयोजन करेगी। यूथ कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि मैराथन में उनके कार्यकर्ता और जानेमाने एथलीट्स और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यूथ कांग्रेस ने इस मैराथन को रन फॉर एम्पलॉयमेंट और वुमेन सेफ्टी नाम दिया है। मैराथन पांच, रायसेना रोड स्थित इंडियन यूथ कांग्रेस दफ्तर से शुरू होकर कांग्रेस दफ्तक तक जाएगी।
19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी ने 2004 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। अब वह पार्टी के अध्यक्ष हैं और पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपनी राजनीति को पूरी तरह से बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

राहुल गांधी ने अब आक्रामक रुप अपनाया है, वह सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी वार करना नहीं भूलते। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा था, जिसको लेकर राहुल को भी लगातार घेरा जा रहा था।
बीते साल पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद गुजरात और कर्नाटक चुनाव में जिस तरह पार्टी को उन्होंने लड़ाया और भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी उसने कांग्रेस कार्यकर्ता में नई जान फूंकी। गुजरात में भले ही पार्टी को जीत नहीं मिली लेकिन कर्नाटक में बीजेपी को आखिर मात दे ही दी।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi celebrates 47th birthday: Narendra Modi, Mamata Banerjee wish Congress leader
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi celebrates 47th birthday, narendra modi, mamata banerjee, congress, rahul gandhi, राहुल गांधी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved