• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल का मोदी पर हमला, बेटियों को भाजपा विधायकों से बचाने की जरूरत

Rahul gandhi attacks on bjp rss mahila adhikar sammelan talkatora stadiumwomen reservation - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में महिला अधिकार सम्मेलन को संबोधित किया। राहुल गांधी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज बेटियों को भोजपा विधायकों से बचाने की जरूरत है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं से रेप होता है, उनके विधायक पर आरोप लगते है। बिहार में बच्चियों से रेप होता है। मोीद की पार्टी के लोग आरोपियों की मदद करने लगते है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस में एक भी महिला नहीं है, क्योंकि उस संगठन में महिलाओं की एंट्री नहीं है।

देशभर में बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ बढ रहे अपराध को लेकर राहुल ने पीएम मोदी बहुत मुद्दों पर बोलते हैं, लेकिन बलात्कार की घटनाओं पर चुप रहते हैं। राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी बुलेट ट्रेन पर बोलते हैं, लेकिन वह बलात्कार पर नहीं बोलते है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बिहार में मुजफ्फपुर बालिका गृह रेप कांड का भी मसला उठाया और इस मामले पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए है।

राहुल गांधी ने कहा, जो मोदी सरकार ने 4 साल में महिलाओं के खिलाफ किया, वो 70 साल तो छोडि़ए, इस देश में 3000 साल में भी नहीं हुआ। ये सिर्फ बड़ी बाते करते हैं। कांग्रेस पार्टी ने सदन में महिला आरक्षण का खुला समर्थन कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी के बाकी जो अग्रिम संगठन हैं उनके पास झंडा है, लोगो है, मगर महिला कांग्रेस के पास शक्ति तो है लेकिन झंडा नहीं है। लेकिन आज के बाद महिला कांग्रेस का झंडा पूरे हिन्दुस्तान में दिखाई देगा। आने वाले समय में हिंदुस्तान की महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी में कम से कम 50 प्रतिशत जगह का हमारा लक्ष्य है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul gandhi attacks on bjp rss mahila adhikar sammelan talkatora stadiumwomen reservation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress president rahul gandhi, rahul gandhi, bjp, rss, mahila adhikar sammela, n talkatora stadiumwomen, reservation, congress, prime minister narendra modi, prime minister, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved