नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राफेल डील से सरकारी खजाने को 36,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि भारतीय सेना के पास फंड की भारी कमी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार एक राफेल जेट पर 1100 करोड़ रुपये ज्यादा भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान बनाने वाली फ्रेंच कंपनी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। विमान बनाने वाली कंपनी ने अपनी 2016 की सालाना रिपोर्ट में एयरक्राफ्ट की कीमत बताई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, राफेल ने अपनी सालाना रिपोर्ट में राफेल प्लेन के दाम बताकर रक्षा मंत्री का झूठ बताया है। राहुल ने राफेल के दाम भी ट्वीट किए। इनमें कतर के साथ डील में राफेल प्लेन का दाम 1319 करोड़ रुपए बताया गया है। मोदी सरकार से राफेल डील में प्लेन का दाम 1670 करोड़ रुपए बताया है। जबकि, मनमोहन सरकार में राहुल ने प्लेन का दाम 570 करोड़ रुपए तय होना बताया है। राहुल ने अपने ट्वीट में रक्षा मंत्री को आरएम कहकर संबोधित किया है। उन्होंने मनमोहन सरकार के समय राफेल प्लेन के दामों की तुलना मोदी सरकार में की गई डील से करते हुए लिखा।
हर प्लेन पर 1100 करोड़ रुपए यानी 36,000 करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए, जो कि रक्षा बजट का 10 प्रतिशत है और इसे जेब में डाल लिया गया। ऐसा तब है जब हमारी आर्मी सरकार से पैसे मांग रही है। राहुल ने ट्वीट में किया डसाल्ट ने आरएम का झूठ पकड़ा और रिपोर्ट में एक राफेल पर चुकाई गई कीमत जारी कर दी: कतर=1319 करोड़, मोदी= 1670 करोड़, एमएमएस=570 करोड़। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा, 1100 करोड़ प्रति प्लेन या 36000 करोड़ यानी हमारे रक्षा बजट का 10 प्रतिशत, पॉकेट में। इस दौरान हमारी सेना सरकार से पैसे की गुहार लगा रही है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope