• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी का भाजपा और निर्वाचन आयोग पर हमला, बोले-'वोट चोरी' से लोकतंत्र को पहुंचाया जा रहा नुकसान

Rahul Gandhi attacks BJP and Election Commission - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर कर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किए एक पोस्ट में उन्होंने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के मतदाता सूची संशोधन का मुद्दा उठाते हुए इसे "वोट चोरी" करार दिया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और 'वोट चोरी आयोग' के तरीके लगातार बदलते रहते हैं, लेकिन उनका मकसद एक ही है किसी भी कीमत पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करना और भारत के लोकतंत्र को खत्म करना। कांग्रेस नेता ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का हवाला देते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच अचानक 39 लाख नए मतदाता जोड़े गए थे। उन्होंने दावा किया कि उस समय भी उन्होंने इसे वोट चोरी बताया था और आज भी अपने आरोप पर कायम हैं।
राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिन नामों को मतदाता सूची से हटाया गया था, उनमें से 91 प्रतिशत नाम अपील के बाद फिर से जोड़े गए। इसका मतलब है कि हर 10 में से 9 नाम गलत तरीके से हटाए गए थे और उन्हें चुनाव प्रक्रिया के बाद वापस जोड़ा गया।
कांग्रेस सांसद ने महाराष्ट्र की मौजूदा मतदाता सूची का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि राज्य में 2.07 करोड़ मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जो कुल मतदाताओं का करीब पांचवां हिस्सा है। उन्होंने आंकड़े साझा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र में 9.29 करोड़ मतदाता थे। विधानसभा चुनाव 2024 में यह संख्या 9.70 करोड़ पहुंच गई, जबकि 2026 की विशेष पुनरीक्षण सूची में मतदाताओं की संख्या 7.78 करोड़ दिखाई गई है।
राहुल गांधी ने सवाल किया कि इन तीनों में से सही मतदाता सूची कौन सी है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए बनी सरकारों के लिए जनता महत्वपूर्ण नहीं होती, इसलिए ऐसी सरकारें न तो लोगों की आवाज सुनती हैं और न ही आदेश मानती हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi attacks BJP and Election Commission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, bjp, election commission, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved