नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाराणसी सीट पर प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर कहा कि मैं न इसकी पुष्टि कर रहा हूं और न ही इससे इनकार कर रहा हूं। सस्पेंस बना रहा रहना चाहिए कई बार सस्पेंस ठीक रहता है। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने समाचार पत्र द हिंदू को दिए गए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं आपको सस्पेंस में ही रखना चाहता हूं। हमेशा सस्पेंस बुरा नहीं होता है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि मैं न कंफर्म कर रहा हूं और इनकार कर रहा हूं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि मीडिया में खबरें चल रही हैं कि कांग्रेस वाराणसी सीट पर मजबूत उम्मीदवार के तौर पर प्रियंका गांधी को उतार सकती हैं। प्रियंका गांधी को समाजवादी पार्टी, बीएसपी और आरएलडी गठबंधन का साथ मिल सकता है।प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी हैं और उन्होंने पिछले दिनों वाराणसी का दौरा किया था। वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope