नई दिल्ली। हिट एंड रन मामले में पिछले सप्ताह लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने एक रेडियो जॉकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पिछले रविवार को विंडसर प्लेस में रेडियो सिटी के आरजे अंकित गुलाटी की तेज गति से चल रही एसयूवी ने लोजपा कार्यकर्ता धीरज कुमार की बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गुलाटी उस समय अशोक होटल से लौट रहे थे और घटना के बाद वहां से फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें शुक्रवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस को सबूत के तौर पर गाड़ी का केवल मडगार्ड मिला था, जो कि हुंडई क्रेटा कार का था। आंकड़े खंगालने के बाद पता चला कि इस मॉडल की 22000 कारें देश में पंजीकृत हैं, जिसमें से दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 2677 कारें पंजीकृत है।
मडगार्ड के बारकोड से पता चला कि यह काले रंग की 2018 मॉडल की कार है और इस तरह जांच 313 कार पर टिकी। इसके बाद आंकड़े खंगालने के बाद पता चला कि इस कार का पंजीकरण संख्या डीएल 9सीयू 5656 है। यह कार पूर्वी पटेल नगर निवासी गुलाटी के पिता सतीश कुमार गुलाटी के नाम से पंजीकृत है।
पहलवानों का मेडलों को गंगा में बहाने का फैसला,इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन
मोदी सरकार के नौ साल : आज से शुरू हो रहा भाजपा का मेगा जनसंपर्क अभियान
दिल्ली शराब घोटाले में सिसोदिया को बेल देने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार
Daily Horoscope