• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तृणमूल नेता साकेत गोखले के खिलाफ मामले में राहुल गांधी के सहयोगी से पूछताछ

Questioning of Rahul Gandhis aide in the case against Trinamool leader Saket Gokhale - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी सहयोगी अलंकार सवाई से तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता साकेत गोखले के खिलाफ कथित रूप से क्राउड फंडिंग के माध्यम से एकत्र किए गए लगभग 1 करोड़ रुपये के दुरुपयोग के मामले में पूछताछ की है। गोखले ने दावा किया कि उनके खाते में लगभग 23.54 लाख रुपये जमा किए गए थे, वास्तव में सवाई द्वारा उनके सोशल मीडिया के प्रबंधन के लिए किया गया भुगतान था। ईडी की हिरासत में रहने के दौरान उन्होंने यह दावा किया। जांच एजेंसी को पता चला कि उन्होंने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर क्राउड फंडिंग के जरिए करीब 80 लाख रुपये जुटाए जबकि उनके खाते में 23.54 लाख रुपये की नकदी भी जमा की गई।
सूत्रों ने कहा, नवंबर 2021 में पैसा जमा किया गया था, जबकि वह अगस्त 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में वह कांग्रेस पार्टी का प्रचार क्यों करेंगे? यही कारण है कि हमें उनके बयान पर संदेह है।
सवाई को कई मौकों पर जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था।
सूत्रों ने दावा किया है कि बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को उनसे पूछताछ की गई।
ईडी के सूत्रों ने कहा कि सवाई द्वारा किए गए भुगतान को लेकर अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।
गोखले पर अपने निजी जरुरतों के लिए क्राउड फंडिंग फंड का इस्तेमाल करने, शेयर बाजार में निवेश करने और अपने परिवार के सदस्यों के मेडिकल बिलों का भुगतान करने का आरोप लगाया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Questioning of Rahul Gandhis aide in the case against Trinamool leader Saket Gokhale
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, saket gokhale, enforcement directorate ed, alankar sawai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved