• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी भाजपा के साथ, पंजाब से लड़ सकते हैं चुनाव

Punjabi singer Daler Mehndi joins BJP - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पंजाबी गायक और पाप गायक दलेर मेहंदी ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने भाजपा की सदस्यता दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में ली। इससे पहले पंजाबी गायक हंसराज हंस को भी भाजपा ने दिल्ली की नॉर्थ-वेस्ट सीट से मैदान में उतार दिया है।
भाजपा की सदस्यता लेने के दौरान दलेर मेहंदी ने गीत सुनाते हुए कहा कि दिल माेदी-दिल मोदी हो गया है, गीत गाकर अपनी बात रखी।
जानकारों का मानना है कि दलेर मेहंदी को भी पंजाब की किसी सीट से भाजपा मैदान में उतार सकती हैं।भाजपा शामिल हुए हंसराज हंस, दलेर मेहंदी के समधी हैं। हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस और दलेर मेहंदी की बेटी अवजीत कौर ने वर्ष 2017 में शादी की थी।

आपको बताते जाए कि कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर हंसराज हंस और एक्टर सनी देओल भी भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने हंसराज हंस को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली और सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट देकर मैदान में उतारा है।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjabi singer Daler Mehndi joins BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp candidate hansraj hans, the central minister vijay goel, punjabi singer daler mehndi, lok sabha chunav 2019, general election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar , delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved