नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है और सभी राजनीतिक पार्टियों से राजनीति से ऊपर उठकर देश की सुरक्षा के मुद्दे पर साथ आने की अपील की है। इस हमले में 45 जवान शहीद हुए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शाह ने ट्वीट कर कहा, "यह ऐसी घड़ी है जब हम सबको एक साथ आना चाहिए और भारत को मजबूत और सुरक्षित बनाने के अपने संकल्प को मजबूत करना चाहिए। मैं राजनीतिक वर्ग से अपील करता हूं कि आइए हम राजनीति से ऊपर उठें और दिखाएं कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों की बात होती है तो हम साथ हैं। भारत से ऊपर कुछ भी नहीं।"
गौरतलब है कि कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया था और स्वंतत्र भारत के इतिहास में इसे अब तक की सबसे कमजोर सरकार कहा था। इसके बाद शाह की यह टिप्पणी सामने आई है।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope