नई दिल्ली। हैदराबाद के जिस थाने में महिला डॉक्टर से रेप, हत्या के आरोपियों को रखा गया है, वहां भीड़ जमा हो गई। लोग थाने में घुसने कोशिश कर रहे थे। बेहद मुश्किल से लोगों को पुलिस ने समझाया है। मौके पर जमा भीड़ ‘हमें न्याय चाहिए’ का नारा लगा रहे थे। शादनगर कस्बे में पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहां पर लोग काफी उग्र हो गए हैं। पुलिस वहां पर लाठी चार्ज कर दिया है। वहीं दिल्ली में भी आज कई स्थानों पर छात्रों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। तेलंगाना के गवर्नर डॉ.तमिलिसाई साउंडराजन आज हैदराबाद में कथित तौर पर महिला पशु चिकित्सक के परिवार से मिली है। उनको ढांढस बंधाया और आरोपियों पर कथित कार्रवाई का आश्वसन दिया।
पशु चिकित्सक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या की घटना से आक्रोशित लोगों ने शादनगर कस्बे में एक पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इसी पुलिस थाने में चार आरोपियों को रखा गया है। हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर इस कस्बे के पुलिस थाने के सामने 'हमें न्याय चाहिए' का नारा लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने धरना दिया, जिसमें महिलाएं और छात्र भी शामिल थे। वे आरोपियों को बिना पूछताछ और बिना सुनवाई के जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे।
कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन जैसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है, और इन्हें 'एनकाउंटर' में मार देना चाहिए।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope