• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तिहाड़ में कैदी के पास से सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल फोन, ड्रग्स सहित वर्जित पदार्थ बरामद

Prohibited substances including surgical blade, mobile phone, drugs recovered from prisoner in Tihar - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली, । दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी के पास से जेल अधिकारियों ने 23 सर्जिकल ब्लेड और अन्य प्रतिबंधित सामग्री वाला एक पैकेट बरामद किया है, एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, गुरुवार को सुबह करीब 6:40 बजे सेंट्रल जेल नंबर-3, तिहाड़ के कर्मचारियों ने कुछ कैदियों की संदिग्ध हरकत को देखकर उन्हें रोका और पूरी तरह से तलाशी के बाद एक कैदी के कब्जे से 23 सर्जिकल ब्लेड, ड्रग्स, दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और अन्य वर्जित सामान बरामद किया। अधिकारी ने कहा, आगे की जांच में, यह पता चला कि पैकेट को जेल के अंदर की दीवारों पर बगल की जेल से फेंका गया था। पैकेट अंदर फेंकने वाले कैदी की पहचान कर ली गई है। मामले की आगे की जांच और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prohibited substances including surgical blade, mobile phone, drugs recovered from prisoner in Tihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prisoner in tihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved