• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रगति के बावजूद भारत में आर्थिक असमानता बरकरार : क्रूगमैन

Progress made but economic inequality remains: Krugman on India - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी अर्थशास्त्री पॉल क्रूगमैन ने शनिवार को कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भारत ने तेजी से प्रगति की है लेकिन देश में कायम आर्थिक असमानता एक मुद्दा है। क्रूगमैन ने कहा कि भारत हालांकि, पहले की तुलना में ‘व्यापार करने के लिए ज्यादा बेहतर स्थान’ बन गया है।

न्यूज18 के ‘राइजिंग इंडिया समिट’ में क्रूगमैन ने कहा, ‘‘भारत ने पिछले 30 सालों में उतनी ही आर्थिक प्रगति हासिल की है, जितना कि ग्रेट ब्रिटेन ने 150 सालों में हासिल किया। यह परिवर्तन का बहुत तेज प्रसार है...भारत में क्यों अभी भी गरीबी देखने को मिलती है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक समस्या बड़े पैमाने पर आर्थिक असमानता होना है।’’ क्रूगमैन ने यह भी कहा कि भारत ने आर्थिक प्रगति के मामले में बहुत बड़ी छलांग लगाई है, लेकिन धन समान रूप से वितरित नहीं किया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार जैसी समस्या का भी जिक्र किया, देश जिसका सामना कर रहा है। क्रूगमैन ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे हैं। चीन के भ्रष्टाचार के स्तर के साथ आप डेनमार्क नहीं बन सकते।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Progress made but economic inequality remains: Krugman on India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: progress, economic inequality, krugman on india, पॉल क्रूगमैन, nobel laureate paul krugman, paul krugman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved