नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कई सवाल उठने लगे हैं। लेकिन शीर्ष नेतृत्व अभी जवाब देने का तैयार नहीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज आजमगढ़ जाने के लिए वाराणसी पहुंची थीं। वहां लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर निकलते वक्त प्रियंका गांधी वाड्रा से जब दिल्ली में हार का सवाल किया तो उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में बात करेंगे कहते हुए आगे बढ़ गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह ने कहा था कि इतनी जोर से बटन दबाएं कि शाहीन बाग तक उसका करंट पहुंच जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुत अच्छा संकेत है कि जिन लोगों ने धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की बात की, उन लोगों का ही सफाया हो गया। आपको बताते जाए कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 और भाजपा को 8 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।
आंदोलनकारी किसानों को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने की मंजूरी
प्रश्नपत्र लीक मामले में बर्खास्त होंगे दोषी अधिकारी : येदियुरप्पा
केंद्र के कृषि कानून अर्थव्यवस्था को तबाह कर देंगे : कमल नाथ
Daily Horoscope