नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर गुरुवार को कहा कि यह विषय आधी आबादी से जुड़ा है। लेकिन, सरकार इन विधेयकों की आड़ में ओबीसी समाज के साथ धोखाधड़ी कर रही है। हम इसका विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में इस बिल को रोके जाने का जिक्र किया। इसकी शुरुआत नेहरू नाम के व्यक्ति ने की थी। हालांकि, यह वो नेहरू नहीं हैं, जिनसे आप इतना कतराते हैं। यह उनके पिता मोतीलाल नेहरू थे, जिन्होंने 1928 में एक रिपोर्ट तैयार की थी। इसे उन्होंने कांग्रेस पार्टी की समिति को दिया था। वे समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने 19 मूल अधिकारियों की समिति बनाई थी। 1931 में कराची में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था, जहां इसे पारित किया गया था और वहीं से महिलाओं के समान अधिकार की शुरुआत हुई। उसी समय ‘वन वोट, वन सिटीजन, वन वैल्यू’ का सिद्धांत भी हमारी राजनीति में स्थापित हुआ। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सिद्धांत के कारण हमारे देश की महिलाओं को वोट देने का अधिकार आजादी के पहले दिन से मिला। अमेरिकी महिलाओं को इस अधिकार के लिए डेढ़ सौ साल इंतजार करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की राजनीतिक व्यवस्था में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना भी दुनिया में एक अनोखा कदम था। पंचायतों और नगरपालिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान भी कांग्रेस ने राजीव गांधी की अध्यक्षता में सदन में पेश किया था, लेकिन यह पारित नहीं हो पाया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में इसका जिक्र तो किया, लेकिन आधी बात ही बोली। उन्होंने कहा कि विरोध हुआ, लेकिन किसने किया, यह नहीं बताया। विरोध करने वाले आप ही लोग थे। कुछ साल बाद पी.वी. नरसिम्हा राव के नेतृत्व में कांग्रेस ने इस अधिनियम को पारित किया। आज अपने भाषण में जब पीएम मोदी ने पंचायत की आंदोलित महिलाओं का जिक्र किया, तो यह समझ लीजिए कि इस कदम के चलते ही 40 लाख पंचायत प्रतिनिधियों में से 15 लाख महिलाएं लोकतंत्र में भागीदारी कर रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि साल 2010 में मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने की फिर से कोशिश की। राज्यसभा में इसे पारित भी कराया गया, लेकिन लोकसभा में आम सहमति नहीं बन पाई। 2018 में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखा और उसमें कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण 2019 तक लागू होना चाहिए। मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री सदन में राहुल गांधी का मजाक बना लेते हैं, लेकिन घर जाकर उनकी बातों पर गौर जरूर करते हैं, क्योंकि आज हम उसी पर चर्चा कर रहे हैं। आज पीएम मोदी की बातों से लगा कि भाजपा ही महिला आरक्षण की चैंपियन, प्रस्तावक, और सबसे बड़ी समर्थक रही है, जबकि वे कह रहे थे कि उन्हें श्रेय नहीं चाहिए। कोई भी महिला आपको बता देगी कि बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं पहचान लेती हैं।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि साल 2023 में राहुल गांधी का पत्र पढ़ने के कुछ साल बाद पीएम मोदी की सरकार ने इस अधिनियम को सर्वसम्मति से पारित किया, तब कांग्रेस ने इसका पूरा समर्थन किया। आज भी इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि कांग्रेस महिला आरक्षण के पक्ष में डटकर खड़ी है, लेकिन सच्चाई यह है कि आज की चर्चा महिला आरक्षण पर नहीं है। जो विधेयक सरकार ने पेश किया है, उसे हमने पढ़ा है और उससे पूरी चर्चा बदल गई है। इसमें लिखा है कि महिला आरक्षण 2029 तक लागू होना चाहिए। हम सहमत हैं। आगे कहा गया है कि इसे लागू करने के लिए लोकसभा में सदस्यों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ानी होगी। मतलब सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 850 तक हो जाएगी। इसके लिए परिसीमन आयोग बनाया जाएगा, जो 2011 की जनगणना को आधार बनाकर यह काम करेगा। इसमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं लगती, लेकिन गहराई से समझने पर इसका असली मकसद सामने आता है। इसमें पूरी तरह से राजनीति घुली हुई है। इसी सरकार ने 2023 में महिला आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पारित कराया था। उसमें दो बातें थीं, जो इस विधेयक में नहीं हैं। उसमें कहा गया था कि इसे लागू करने से पहले नई जनगणना और परिसीमन कराया जाएगा। अब अचानक क्या हो गया?
उन्होंने सवाल उठाया कि अब सरकार पुराने आंकड़ों पर आगे क्यों बढ़ना चाहती है? यह सच्चाई है कि प्रतिनिधित्व का सवाल जनसंख्या से जुड़ा हुआ है। जब तक जातीय जनगणना नहीं होती, तब तक सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल सकेगा। यह अनिवार्य है। सरकार 2011 की जनगणना के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है, क्योंकि उसमें ओबीसी वर्ग की जनसंख्या का आंकड़ा नहीं है। आज प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ग और उस वर्ग के बारे में हम बाद में देखेंगे। यह कौन सा वर्ग है? क्या ओबीसी वर्ग की बात हो रही थी? इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसे तकनीकी मुद्दा बताकर पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। हम कह रहे हैं कि इन्हें भी अपना हक मिलना चाहिए। पीएम मोदी किस बात से घबरा रहे हैं? क्या इस बात से कि नई जनगणना में ओबीसी वर्ग के असली आंकड़े सामने आएंगे और पता चलेगा कि यह वर्ग कितना बड़ा और मजबूत है? फिर उसके हक को कोई नकार नहीं पाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय कर रही है और कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी। संविधान सबका है और देश हर नागरिक का है। किसी एक का हक छीनकर देश नहीं चलाया जा सकता। संसद के 50 प्रतिशत विस्तार का प्रस्ताव है, लेकिन इसके लिए कोई ठोस प्रक्रिया नहीं बताई गई है। 1971 में हर प्रदेश की भागीदारी तय की गई थी और इसमें बदलाव पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इस विधेयक के जरिए सब बदलने जा रहा है। पीएम मोदी और अन्य मंत्रियों के आश्वासन के बावजूद यह तय है कि संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व में बदलाव किया जाएगा। इतने बड़े बदलाव के लिए पूरी प्रक्रिया होती है, लेकिन सरकार की योजना उसे नजरअंदाज करने की है। जिसतरह असम में मनचाही सीटों को तोड़ा गया और राजनीतिक फायदे के लिए नई सीमाएं बनाई गईं, उसी तरह यह पूरे देश में किया जाएगा।
प्रियंका गांधी ने कहा कि परिसीमन आयोग में चुने गए सरकार के तीन लोग राज्यों के वजूद और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी तय करेंगे। लोकतंत्र को खत्म करने की शुरुआत सरकार पहले ही कर चुकी है और अब इस पर खुला वार होने जा रहा है। अगर यह विधेयक पारित हो गया, तो समझ लीजिए लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा। मौजूदा सरकार देश की जनता की आंखों में धूल झोंककर देश की अखंडता पर बड़ा हमला कर रही है। एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं और दूसरी तरफ गुप्त रूप से ओबीसी वर्ग के लोगों का हक छीना जा रहा है। कुछ प्रदेशों की ताकत कम करके लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है और अगले चुनाव के लिए राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि गृह मंत्री हंस रहे हैं और पूरी योजना बना रखी है। चाणक्य अगर आज जिंदा होते, तो वे भी आपकी राजनीतिक कुटिलता पर चौंक जाते।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पूरी योजना बनाई है। चुनाव के बीच अचानक सदन की बैठक बुलाओ, सर्वदलीय बैठक मत बुलाओ, विधेयक का प्रारूप एक दिन पहले सार्वजनिक करो ताकि विपक्ष को चर्चा का मौका न मिले, और पहले से ही मीडिया में माहौल बना दो कि बड़ा विधेयक लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री कई समस्याओं से घिरे हुए हैं और उन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव है। महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक कदम को सत्ता बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जाति जनगणना को नकारकर ऐसी संसद बनाने की कोशिश हो रही है, जिसमें न केवल अभिव्यक्ति और चर्चा की कमी होगी, बल्कि पिछड़े वर्गों और राज्यों की समानता भी प्रभावित होगी। मौजूदा 543 सीटों में ही 33 प्रतिशत महिला आरक्षण क्यों नहीं दिया जा सकता? सभी वर्गों के लिए आरक्षण लागू कर इसे आज ही पारित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हम बड़े शहरों में रहें या छोटे कस्बों में, पढ़ी-लिखी हों या अवसरों से वंचित, महिलाएं ही समाज का बोझ अपने कंधों पर उठाती हैं। हम ही राष्ट्र को आगे बढ़ाती हैं। हमारे अंदर दर्द और तकलीफ सहने की असीम क्षमता है, लेकिन आज इस संसद में खड़े होकर मैं अपने पुरुष साथियों को याद दिलाना चाहती हूं कि इस देश की महिलाएं कठिन से कठिन परिस्थितियों में अपने हक के लिए लड़ना जानती हैं। प्रधानमंत्री अगर महिलाओं का सम्मान करते, तो उनका राजनीतिक इस्तेमाल न करते। हम इन तीनों विधेयकों का सख्त विरोध करते हैं। अभी भी आप ऐसा निर्णय ले सकते हैं, जो सर्वसम्मति से पास हो जाए। मैं प्रधानमंत्री से अपील करती हूं कि वे साहस के साथ सही निर्णय लें, हम सब उनके साथ खड़े रहेंगे।
--आईएएनएस
गूगल सर्च में आई रुकावट, इंटरनल सर्वर एरर बनी वजह
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अनिल कपूर की सेहत कैसे रहती है ‘झकास’, आयुष मंत्रालय ने एक्टर का पुराना वीडियो शेयर कर बताया
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी के संदेश की सराहना, बताया सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी कदम
शाम के समय झाड़ू लगाना पड़ सकती है भारी, बढ़ सकती हैं आर्थिक और पारिवारिक परेशानियां
जूनियर एनटीआर के नाम पर फंड जुटाने वालों से सावधान! अभिनेता की टीम ने जारी की चेतावनी
हनु-मान के बाद अब महाकाली में दिखेंगे रोहित सराफ, हैदराबाद में पूरा किया फिल्म का बड़ा शेड्यूल
तलाक की अफवाहों के बीच डिनर आउटिंग पर दिखीं मौनी रॉय, कैप्चर करने पर मोबाइल से छिपाया चेहरा
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
राशिफल 13 मई 2026: श्रीहरि की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, कारोबार में होगी तरक्की, अधूरे कार्य होंगे पूरे
13 मई का पंचांग : नारायण को समर्पित अपरा एकादशी, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार होगा मेगा हाफटाइम शो, मैडोना, बीटीएस और शकीरा एक साथ मचाएंगे धमाल
थाईलैंड ओपन: पीवी सिंधु, सात्विक-चिराग ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह
लाजियो को 2-0 से हराकर इंटर मिलान ने 10वीं बार जीता कोप्पा इटालिया का खिताब
सुबह घर से निकलते ही दिख जाएं ये संकेत तो माना जाता है शुभ, दिनभर मिल सकती है सफलता और धन लाभ
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
आज का राशिफल: दोपहर 02:55 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम, शनि-चंद्र की युति से कई राशियों पर बढ़ेगा दबाव
NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का ऐलान : 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा, पेपर लीक मामले में CBI जांच जारी

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े दामों पर कांग्रेस का हमला, कहा- 'चुनाव खत्म, वसूली शुरू'
राशिफल 14 मई: शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशियों के करियर और रिश्तों में आएगा बदलाव, दोपहर बाद सोच-समझकर लें फैसले
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
तलाक की अफवाहों के बीच डिनर आउटिंग पर दिखीं मौनी रॉय, कैप्चर करने पर मोबाइल से छिपाया चेहरा
उर्वशी रौतेला ने अपनाया करियर का अलग नजरिया, बोलीं- अब दिखावा नहीं, सिर्फ अर्थपूर्ण वाली फिल्मों की तलाश
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पहली बार होगा मेगा हाफटाइम शो, मैडोना, बीटीएस और शकीरा एक साथ मचाएंगे धमाल
'धुरंधर' की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सिस्टम' का ट्रेलर रिलीज, दमदार लुक में अभिनेत्री आईं नजर
शेफाली के निधन से टूट गए थे पराग त्यागी, बताया किस 'खास' ने दिया भावनात्मक सहारा
सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं लिंडसे लोहान, बोलीं- 'अब अलग किरदार निभाने का समय है'
'मेरा काम सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है', राजनीति में आने की चर्चाओं पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी
मानसिक बीमारी पर खुलकर बोलीं लीसा रे, कहा- मदद मांगना कमजोरी नहीं, हिम्मत की निशानी है
लारा दत्ता ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को दी 70वें जन्मदिन की शुभकामनाएं, की लंबी उम्र की कामना
'शोर से दूर रहकर ही कलाकार बेहतर काम कर सकते हैं', सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर रकुल प्रीत सिंह का बयान
सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
बिहार की मिट्टी में सम्मानित होना सबसे बड़ी खुशी: संजना पांडे
शबाना आजमी ने शेयर की ‘दूसरी दुल्हन’ की यादें, लिखा- अपने समय से आगे थी फिल्म
सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया 'हाफ टिकट फुल नागरिक' पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
सुबह उठते ही जोड़ों में जकड़न और दर्द को न करें नजरअंदाज, शरीर दे रहा गंभीर बीमारी का संकेत
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
कमर पर भारी पड़ सकती हैं भुजंगासन के दौरान की गई ये गलतियां, आयुष मंत्रालय से जानें अभ्यास का सही तरीका
कहीं स्ट्रेस में तो नहीं आपका बच्चा? इन लक्षणों से पहचानें परेशानी, करें आसान समाधान
सोते समय कंबल से बाहर क्यों निकल आता है एक पैर? शरीर और दिमाग से जुड़ा है इसका दिलचस्प कारण
गर्मियों में शहद का सेवन हानिकारक या लाभदायक, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पेट की समस्याओं और तनाव से मुक्ति दिलाएगा यह योगासन
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
शरीर में बनी रहती है थकान और सुस्ती, तो रोजाना मत्स्यासन करने से मिल सकता है बड़ा लाभ
माइग्रेन की पीड़ा से हैं परेशान? योगासन है रामबाण समाधान, आयुष मंत्रालय ने दी सलाह
तनाव से राहत और एकाग्रता में वृद्धि के लिए अपनाएं गरुड़ासन
अस्थमा में राहत दिलाने में मददगार सूर्य मुद्रा, तनाव को कम कर दिमाग को करती है शांत
गर्मियों के लिए अमृत समान है नारियल पानी, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं आपको बीमार
तनाव को कहें गुडबाय, गर्भावस्था में हर दिन करें प्राणायाम
कमजोर कोर मसल्स, खराब पाचन और कब्ज से छुटकारा, आयुष मंत्रालय ने बताए 'शलभासन' के फायदे
औषधीय गुणों से भरपूर प्रकृति का तोहफा 'महुआ', फूल-फल से लेकर बीज तक फायदेमंद
आंखों को सुरक्षित रखने का आसान और प्रभावी तरीका, जानें 40 साल की उम्र के बाद नियमित आई टेस्ट क्यों है जरूरी?
कमजोर और सूखे नाखूनों से परेशान, जानिए कैसे वापस पा सकते हैं चमक
क्या आपका बच्चा भी है 'पिकी ईटर'? फॉलो करें ये 7 प्रभावी टिप्स, झट से बनेगी बात
रक्त संचार बढ़ाने और थकान मिटाने का सबसे सरल योगासन, जाने 'हस्तोत्तानासन' के लाभ
घुटनों में दर्द, अकड़न और कमजोरी को दूर करने में कारगर 'नी मूवमेंट', आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे
देखें आज 15/05/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope