• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रियंका गांधी को डेंगू, गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Priyanka Gandhi Vadra admitted to Delhi Ganga Ram Hospital after being diagnosed with dengue fever - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा को डेंगू हो गया है। उनका सर गंगा राम अस्पताल (एसआरजीएच) में इलाज चल रहा है। प्रियंका वाड्रा को 23 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज चेस्ट मेडिसिन कंसल्टेंट अरूप बसु की निगरानी में हो रहा है। एसआरजीएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डी.एस. राणा ने बताया,‘प्रियंका वाड्रा को शुरुआत में बुखार था लेकिन बाद में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की गई। उन्हें 23 अगस्त की शाम अस्पताल लाया गया था।’

प्रियंका वाड्रा की हालत के बारे में पूछे जाने पर राणा ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। दिल्ली में अब तक डेंगू के 657 मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें दिल्ली के 325 और अन्य राज्यों से 332 मामले शामिल हैं। दिल्ली के अस्पताल में मरीजों का इलाज चल रहा है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के सर्वाधिक 64 मामले दर्ज किए गए। इसके बाद नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) क्षेत्रों में 42 मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Gandhi Vadra admitted to Delhi Ganga Ram Hospital after being diagnosed with dengue fever
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: srgh, sonia gandhi, priyanka gandhi vadra, ganga ram hospital, congress, ndmc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved