• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रियंका ने BJP पर लगाया हार्दिक पटेल को लगातार परेशान करने का आरोप, किया यह ट्वीट

नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उनकी पार्टी के नेता हार्दिक पटेल को लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। प्रियंका का यह बयान साल 2015 के एक राजद्रोह के मामले में हार्दिक के ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश न होने पर अहमदाबाद जिले के विरमगाम तालुका से उन्हें गिरफ्तार किए जाने के अगले दिन आया है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि किसानों के अधिकार और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हार्दिक पटेलजी को भाजपा लगातार परेशान कर रही है। हार्दिक अपने समाज के लोगों के लिए आवाज उठा रहे हैं, उनके लिए नौकरी और छात्रवृत्ति की मांग कर रहे हैं। वे किसान आंदोलन को आगे ले जा रहे हैं। प्रियंका ने आगे कहा, भाजपा उसे देशद्रोह का नाम दे रही है। अहमदाबाद में 25 अगस्त 2015 में एक रैली के दौरान पटेल समुदाय की एक जनसभा के दौरान हिंसा होने के बाद क्राइम ब्रांच ने पटेल पर देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Gandhi blames bjp for torturing continuously to Hardik Patel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka gandhi, bjp, hardik patel, congress general secretary priyanka gandhi, reservation, ahmedabad, treason, congress leader hardik patel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved