नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर देश में बढ़ती बेरोजगारी से ध्यान हटाने की कोशिशों को लेकर निशाना साधा। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि देश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। जो देश का ध्यान अन्य मुद्दों पर भटकाना चाहते हैं, वे देश के सबसे बड़े शत्रु हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि आज युवाओं को रोजगार की जरूरत है और प्रतिभाशाली लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया चेन्नई से आई एक रिपोर्ट के हवाले से दी, जिसमें बताया गया था कि 1400 से ज्यादा लोगों ने पार्किंग अटेंडेंट के लिए आवेदन दिया था। इनमें से 70 प्रतिशत ग्रेजुएट थे और 50 प्रतिशत इंजीनियर थे।
कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से ट्वीट कर कहा, विनाशकारी बेरोजगारी संकट की यह स्थिति केवल एक शहर की है। पूरे देश के हालत के बारे में सोचिए। उल्लेखनीय है कि प्रियंका और राहुल गांधी पूर्व में भी कई मौकों पर बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोल चुके हैं।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope