• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

USISPF के तीसरे वार्षिक लीडरशिप समिट को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Prime Minister Narendra Modi to address the third USISPF summit on Thursday - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 'यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम' (यूएसआईएसपीएफ) के तीसरे वार्षिक लीडरशिप समिट को संबोधित करेंगे। वह भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे वीडियो कॉनफ्रेंस के जरिए समिट (शिखर सम्मेलन) को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। यूएसआईएसपीएफ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी के लिए काम करता है। 31 अगस्त से शुरू हुए पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन का विषय 'यूएस-इंडिया नेविगेटिंग न्यू चैलेंजेस' है। इस विषय में विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है, जैसे भारत का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की क्षमता, भारत के गैस बाजार में अवसर, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी सूचकांक (एफडीआई) को आकर्षित करने के लिए व्यवसाय करने में आसानी, तकनीकी क्षेत्रों में आम मौके और चुनौतियां, हिंद-प्रशांत आर्थिक मुद्दे, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अन्य में नवाचार। केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल समिट में भाग लेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Narendra Modi to address the third USISPF summit on Thursday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: usispf, addresses third annual leadership summit, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved