• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

PM नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर निशाना, उनका काम सेना का मनोबल गिराना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार पर कई घोटालों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि दु:ख की बात है कि कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा सेक्टर सिर्फ एक पंचिंग बैग या फंडिंग सोर्स हैं। एक तरफ कांग्रेस नेता आर्मी चीफ का नाम लेकर सर्जिकल स्ट्राइक का लगातार मजाक उड़ाते रहते हैं और दूसरी तरफ उन्होंने देश के रक्षा सेक्टर को लूटा है। यह बात प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश का सबसे पहला घोटाला 40-50 के दशक में जीप घोटाले से 80 के दशक के अगुस्टा वेस्टलैंड, सबमरीन घोटाला, जैसे कई घोटाले सामने आए हैं। उनका काम रुपए बनाना और भारतीय सेना का मनोबल गिराना रह गया है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी सरकार को सौभाग्य मिला है कि 40 साल से अटकी हुई वन रैंक वन पेंशन की मांग को हमने पूरा कर दिया। पूर्व की सरकार ने इसके लिए महज 500 करोड़ रुपए दिए थे, जो एक मजाक के समान थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Narendra Modi targets Congress, Her work is to demoralize the army
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, congress, demoralize, army, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved