नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश को विजयदशमी के अवसर पर बधाई दी। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजयदशमी के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं। शुभ विजय!’’ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘विजयदशमी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामानाएं।’’ ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘विजयदशमी के मौके पर आप सभी को शुभकामनाएं। दशहरा की बधाई।’’ विजयदशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा के 10 दिवसीय पर्व नवरात्रि उत्सव का समापन होता है। इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण को पराजित किया था। इसलिए इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope