• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटते ही एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल लोगों से की मुलाकात

Prime Minister Modi visits LNJP Hospital upon returning from Bhutan, meets with those injured in the Delhi car blast - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले के पास कार विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की है। भूटान यात्रा से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी सीधे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हालचाल जाना। प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान, अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" पीएम मोदी ने कहा कि साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "एक ऐसा नेता जो चौबीसों घंटे राष्ट्रहित और दुश्मनों से भारत की रक्षा के लिए समर्पित रहता है। भूटान से वापस दिल्ली उतरते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में हुए विस्फोट में घायल लोगों से मिलने सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे।"
प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से वापस दिल्ली उतरकर सीधे एलएनजेपी अस्पताल गए और विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले।" शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि जो लोग इसके (दिल्ली ब्लास्ट) पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली कार ब्लास्ट में घायल हुए लोगों से अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह कार ब्लास्ट के कुछ घंटे बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे और वहां मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से स्थिति के बारे में जाना था।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सोमवार को एलएनजेपी अस्पताल जाकर हादसे में घायल नागरिकों से मुलाकात की, उनकी स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Modi visits LNJP Hospital upon returning from Bhutan, meets with those injured in the Delhi car blast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, al falah university, shopian, kulgam, terrorism, jammu, kashmir, nia, red fort bomb blast case, faridabad, delhi bombings, delhi, agencies, social media, delhi blast, blast, terrorists, red fort, red fort blast, pulwama, pm modi visits delhi blast victims upon returning from bhutan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved