• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी 23 नवंबर को सांसदों के लिए बने बहुमंजिला आवासों का करेंगे उद्घाटन

Prime Minister Modi to inaugurate multi-storey houses for MPs on 23 November - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 23 नवम्बर को सुबह 11 बजे सांसदों के लिए निर्मित बहुमंजिला आवासों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहेंगे। यह आवास नई दिल्ली स्थित डॉ. बी.डी. मार्ग पर स्थित हैं। करीब 80 साल से ज्यादा पुराने आठ बंगलों की जमीन को फिर से विकसित कर ये 76 आवास बनाए गए हैं। इन आवासों के निर्माण पर स्वीकृत कुल राशि का 14 प्रतिशत कम धन खर्च हुआ है और कोविड-19 महामारी के बावजूद काफी कम समय में यह कार्य पूर्ण हुआ है। इन आवासों के निर्माण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरती गई हैं। फ्लाई ऐश और ढहाई गई इमारतों से निकले कचरे से निर्मित ईंटों का इस्तेमाल हुआ है। ऊर्जा की बचत करने वाली एलईडी लाइट फिटिंग्स, लाइट कंट्रोल के लिए सेंसर, कम बिजली खपत सुनिश्चित करने के लिए वीआरवी सिस्टम से लैस एयर कंडीशनर, पानी की बचत करने वाली कम बहाव वाली टोटियां, वर्षा जल संचयन व्यवस्था और इमारतों की छतों पर सौर संयंत्र लगाए गए हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Modi to inaugurate multi-storey houses for MPs on 23 November
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, 23 november, inaugurated through multi-storey houses, video conferencing, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved